Skip to main content

Posts

Jai Mahakal || जय महाकाल || Hariram Regar

मैं सुबह-सवेरे साँझ-अँधेरे, तेरा ध्यान लगाता हूँ।  हे महाकाल! तेरे चरणों में अपना शीश झुकाता हूँ।   हे गरलधर! हे नीलकण्ठ! तुम पूरे विश्व विधाता हो।  राख-भभूति से लथपथ हो, भाँग के पूरे ज्ञाता हो।  गले में माला शेषनाग की, विष्णु के तुम भ्राता हो।  बड़ा सहारा भक्तों का हो, सब याचक तुम दाता हो।  सोच यही हर पल, हर क्षण, मैं जमकर धूम मचाता हूँ। हे महाकाल! तेरे चरणों में अपना शीश झुकाता हूँ।    हे जटाधारी, कैलाशपति! तुम सृष्टि के महानायक हो।  हे स्वरमयी महाकाल अनघ! तुम ताँडव के महागायक हो।  तुम गंगाधर, तुम चन्द्रशेखर, तुम त्रिअक्षी, तुम हो अक्षर।  हे शूलपाणि! हे उमापति! हे कृपानिधि! हे शिव शंकर! तेरे नाम अनेकों है जग में, उन नाम को मैं जप जाता हूँ।  हे महाकाल! तेरे चरणों में अपना शीश झुकाता हूँ।  हे व्योमकेश महासेनजनक! हे गौरीनाथ! हे पशुपति! हे वीरभद्र! हे पंचवक्त्र! हे मृत्युंजय! हे  पुरारति! हे वामदेव! हे सुरसूदन! हे भुजंगभूषण! हे भगवन! हे प्रजापति! हे शिव शम्भू! हे सोमसूर्यअग्निलोचन! हाँ तू है "हरि",  हूँ ...

अकेले मत आना (Akele Mat Aana) | By Hariram Regar

अकेले मत आना मनका खोजन-योजन तू , हर बार कूदता सागर में। तेरी श्वास फूलती दम घुटता, तू बाहर आता  पलभर में। अब धीरज रख और हिम्मत कर, इस बार तो गहरा ही जाना। हर बार लौटता खाली तू। इस बार तू खाली मत आना। इस बार अकेले मत आना ।। 1 ।।  जब लक्ष्य तुम्हारा चिड़ियाँ हो या लक्ष्य तुम्हारा मछली हो। तुम इसके सिवा  कुछ  ना देखो, यह कोशिश  तुम्हारी  असली हो। तुम अर्जुन ना बन पाओ तो भी, एकलव्य  ही बन जाना। हर बार चूक जाते हो तुम, इस बार सटीक ही बाण लगाना।  इस बार हारकर मत आना, इस बार अकेले मत आना ।। 2 ।। तू चींटी बन, तू बगुला बन। तू लक्ष्य के ख़ातिर पगला बन। तू कल को भूल और आज में जी। ना पिछले ग़म के आँसू पी। है आज की विपदा, कल का अवसर।  नहीं रुकते ये लम्बा अक़सर। अब तोते वाली छोड़ गुलामी। बन बाज़ अकेले  उड़ जाना।  हर बार लौटता खाली तू। इस बार सफ़लता संग लाना ।  इस बार जीत कर ही आना ।  इस बार अकेले मत आना  ।। 3 ।। ---Hariram Regar #SundayPoetry With Hariram Regar looking for pearls ...

प्यारा मेरा गाँव (Pyaara Mera Gaanv) | By Hariram Regar

प्यारा मेरा गाँव  यहाँ कड़वी नीम-निंबौली है।  पर मीठी यहाँ की बोली है।  बचपन की यहाँ पे यारी है और पचपन की भी टोली है।  यहाँ  अपने सखा संग कान्हा है।  जिनके धूल से लथपथ पाँव है।  वो नन्हा मेरा गाँव है।  वो प्यारा मेरा गाँव है।।1।। इस गाँव में पतली गलियाँ है।  यहाँ कोमल कोमल कलियाँ है।  यहाँ खेतों में पगडण्डी है।  पेड़ों की छाया ठण्डी है।  शहरों की चमक-दमक से दूर, यहाँ अपनापन का भाव है।  वो नन्हा मेरा गाँव है।  वो प्यारा मेरा गाँव है।।2।। यहाँ होली है, दिवाली है।  चहुँ ओर बड़ी हरियाली है।  यहाँ कान्हा की भी गैय्या है, और यशोदा मैय्या है। यहाँ डाली-डाली झूले है। जहाँ बरगद की ठंडी छाँव है।  वो नन्हा मेरा गाँव है।  वो प्यारा मेरा गाँव है।।3।। यहाँ पणिहारिन का पनघट है।  और हैण्डपम्प की खटपट है।  यहाँ तुलसी घर-आँगन में है।  मेहमानी-भाव भी मन में है।  यह परिवारों का आँचल है।  जहाँ बड़ा ही आदर भाव है।   वो नन्हा मेरा गाँव है।  वो प्यारा मेरा गाँव है।।4।। यहाँ हुक्के वाली...

तेरा इन्तजार रहेगा | Tera Intzaar Rahega | By Hariram Regar

तेरा इन्तजार रहेगा मैं तुझसे हूँ मीलों दूर , तू  मु झसे है   कोसों दूर।  रहूँ मैं चाहे कैसा भी पर, प्यार करूँ तुझसे भरपूर।  ऐ सनम ! नहीं भूला तुझको , मुझको तुझसे प्यार रहेगा। बस तू मेरा इन्तजार कर , मुझको तेरा इन्तजार रहेगा॥ 1 ॥ हर पल हर क्षण याद करूँ मैं , भगवन से फरियाद करूँ मैं , जाने वो पल कब आएगा ? फिर भी वक्त बर्बाद करूँ मैं। तू मेरी रानी बन घर आये, ये दिल तेरा दिलदार रहेगा। बस तू मेरा इन्तजार कर , मुझको तेरा इन्तजार रहेगा॥ 2 ॥ तू मुझसे मौन थी पर , मैं न समझा तू नाराज़ है। तेरी इस ख़ामोशी में भी कोई न कोई राज़ है। तू ये ख़ामोशी भी बनाये रख, तेरी इस ख़ामोशी से भी प्यार रहेगा। बस तू मेरा इन्तजार कर , मुझको तेरा इन्तजार रहेगा॥ 3 ॥ ---By Hariram Regar Tera Intazaar Rahega main tujhse hoon meelon dur, Tu mujhase hai koson dur. rahoon main chaahe kaisa bhee par, pyaar karoon tujhase bharapoor| E sanam! nahin bhoola tujhak...

बचाए अपनी धरती मात को | Bachaye Dharti Maat ko | By Hariram Regar

बचाए अपनी धरती मात को होम हो रहा है धरती का  प्रदूषण ने डाला डेरा , मानव के कुकर्मों  का  फैला है चहुँ और अँधेरा , बदलो अपनी आदत को समझाओ मानव जात को।  आओ हम सब मिलके बचाए  अपनी धरती मात को।  कुछ वर्षों से धरती मा ता  दुःख -कष्टों में पड़ी है,  अब नहीं सहन कर सकती है , यह विनाश कगारे खड़ी है , अगर सुख से जीना चाहो  रोको दुःख की रात को , आओ हम सब मिलके बचाए  अपनी धरती मात को।  सुख के साधन हमने, तुमने खोजे  कर लिया सुख का आभास , इतना सा सुख ढेरों दुःख देगा, कर देगा हमारा विनाश , हम अपना तो भला सोचें  पर न आने दे विनाश की वात को , आओ हम सब मिलके बचाए  अपनी धरती मात को।  नहीं विरासत में मिली हमें यह  लिया पूर्वजों से उधार हमने , क्या देंगें हम भावी पीढ़ी को  अगर किया इसे बीमार हमने , सोचो अपने मन ही मन  और उत्तरित करो इस बात को , आओ हम सब मिलके बचाए  अपनी धरती मात को।  आज नही तो कल यह हम पर  सारा क्रोध उगल द...

उदास धरती माँ

उदास धरती माँ तेरे चेहरे पे झलकती थी खूब ख़ुशी , तू पहनती थी हरी साड़ी ख़ुशी ख़ुशी । आती थी तेरे तन से फूलों की बास । हे धरती माँ ! आज क्यों है तू इतनी उदास ? आम अमरुद बरगद बबूल सब कहा गए ? तेरे सारे अंग आज शिथिल कैसे पड़ गए ? यहां पर आज किसने किया है वास ? हे धरती माँ ! आज क्यों है तू इतनी उदास ? तेरे ऊंचे ऊंचे पर्वतों के सर आज कैसे झुक गए ? चलती हुई नदियों के कदम आज कैसे रुक गए ? आज इन सरोवरों को क्यों लगी है प्यास ? हे धरती माँ ! आज क्यों है तू इतनी उदास ? पहले हवा में महकती थी सुमनों की सुगंध । इसमें आज फैली है प्लास्टिक थैलियों की दुर्गन्ध । कहाँ कर गए तेरे सारे सुमन प्रवास ? हे धरती माँ ! आज क्यों है तू इतनी उदास ? कैसे टूटा है यह   तेरा ओज़ोन कवच ? अब ये प्राणी कैसे पाएंगे बच ? जहाँ सूरज की गन्दी किरणों का फैला है त्रास।  हे धरती माँ ! आज क्यों है तू इतनी उदास ? तेरे ध्रुव खण्ड आज क्यों पिघल रहे ? समुद्री पानी के कदम भूमि पर क्यो...

Popular Posts

असमंजस (Confusion) | Poem | By Hariram Regar

🌿 असमंजस – जब निर्णय कठिन हो हम सबके जीवन में कुछ पल ऐसे आते हैं जहाँ मन अनेक दिशाओं में भटकता है। निर्णय लेना आसान नहीं होता, और असमंजस की स्थिति हमें बाहरी सुंदरता और भीतरी भ्रम के बीच झुला देती है। इसी मनःस्थिति को गहराई से चित्रित करती है Hariram Regar की यह मार्मिक कविता – "असमंजस" । यह कविता केवल सुंदर शब्दों की माला नहीं है, बल्कि यह संकोच, संशय और आत्मबोध की यात्रा है। आइए पढ़ते हैं यह सुंदर और विचारोत्तेजक काव्य: असमंजस (Confusion) तकते रहोगे बाग को तुम , कब तलक तकते रहोगे ? बीतते पल-पल दिवस, ये फूल मुरझा जायेंगे। मन की इन गहराइयों में प्रश्न अगणित जाल-से । फूल है या भ्रम की छाया पूछते हर डाल से। बीतते पल गीत जैसे, रूठ जायेंगे अगर । निर्णय की इस मौन बेला में चलो अब संगधर । त्याग दो संकोच सारे, संशयों को आज तुम । मन कहे जो सत्य बोले, सुन लो वो अव्यक्त गुण। अब ना तकना शेष हो यह — पथ सुनिश्चित जान लो। जो बसा है चित्त-गहर में, अब उसे ही मान लो। Composed by: Hariram Regar 🧠 कविता का मर्म – असमंजस से आत्म-निर्णय तक इस कविता में बाग   प्रतीक है उन आकर्षक ...

हम गाँव के देसी छोरे हैं – गांव की मिट्टी से जुड़ी हिंदी कविता | By Hariram Regar

गाँव की मिट्टी का महत्व और उसकी महक भारत की आत्मा उसके गाँवों में बसती है। चाहे हम कितने ही आधुनिक हो जाएँ, गाँव की मिट्टी की सौंधी खुशबू और वहाँ की सरलता का कोई मुकाबला नहीं है। गाँवों का जीवन, प्रकृति के साथ सामंजस्य और वहाँ के लोगों का मेहनत से भरा हुआ जीवन, हर किसी को सिखाता है कि सादगी में ही असली ख़ुशी है। हिंदी कविता, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, ग्रामीण जीवन को बहुत अच्छे से चित्रित करती है। इसी क्रम में हरिराम रेगर  द्वारा रचित कविता "हम गाँव के देसी छोरे हैं" एक ग्रामीण जीवन का अद्भुत चित्रण है। इस कविता में न केवल गाँव की संस्कृति को, बल्कि वहाँ के लोगों की मेहनत, मिट्टी के प्रति लगाव, और जीवन के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बखूबी दर्शाया गया है। यह कविता गाँव की सरलता और वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रहने वाले लोगों की भावनाओं को अभिव्यक्त करती है। हम गाँव के देसी छोरे हैं – कविता खेतों में दौड़ें पग नंगे, मिट्टी में बसती जान अपनी। बाबा के संग बैल जोते थे, सींची थी प्यार से धान अपनी। नदियाँ, बगिया, जंगल, पहाड़, हर दृश्य यहाँ स...

क्यों अँधकार में बैठे हो ? kyo andhakaar me baithe ho ? By Hariram Regar

  ©मुझको जो कहना था वो तो उस  दिन ही सब कह डाला।  अब तुझको भी कुछ कहना हो तो  जल्दी से तुम कह डालो।  कुछ कौड़ी जो है जेब में तेरे  क्या उस पर ही तुम ऐंठे हो ? कुछ बात करो कुछ निर्णय लो  क्यों अँधकार  में बैठे हो ? कुछ राग रहा हो और अगर  वो राग भी तुम अब कह डालो।  और आग भरी हो सीने में तो  उसको भी तुम बाहर निकालो।  क्यों रोज रोज ही खटपट हो  क्यों रोज रोज ही टें-टें  हो? कुछ बात करो कुछ निर्णय लो  क्यों अँधकार  में बैठे हो ? कब तक हाँकोगे उसको? इसकी समय अवधि भी निश्चित है? अरे हाय ! तुम्हारी बेशर्मी  मेरे गाँव में तो ये चर्चित है।  वो बने तुम्हारे आदर्शी  तुम बने उसके घुसपैठे हो।  कुछ बात करो कुछ निर्णय लो  क्यों अँधकार  में बैठे हो ? --- Hariram Regar ************************************* कभी-कभी जीवन में ऐसा समय आता है जब हमें सब कुछ साफ-साफ कह देना चाहिए। जैसे कि एक कविता कहती है: "मुझको जो कहना था वो तो   उस दिन ही सब कह डाला।   अब तुझको भी कुछ कहना हो ...